अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के मिशन साहसी में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाये


हरिद्वार। लड़कियों को साहसी, आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उदेश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का मिशन साहसी कार्यक्रम का समापन हो गया है। हरिद्वार के भल्ला इंटर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 



इस दौरान मदन कौशिक ने अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् को बधाई देते हुए कहा कि आज के रूप में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से आज के समय में लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
कार्यक्रम संयोजिका अंशु चौधरी ने कहा कि आज देश की सभी लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। उद्योगपति जे.सी जैन ने कहा कि देश में महिलाओ और बच्चियों के साथ बढ़ती दुर्व्यहार की घटनाओ को देखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरुरी हो गया है।