सत्ता के लालच में कांग्रेस करा रही है दंगें :— साध्वी प्राची


हरिद्वार। नागरिकता कानून पर देश में हो रहें दंगों पर विश्व हिन्दू परिषद् की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर देश में दंगे करवाने का आरोप लगया है | 
अपने निजी कार्य से हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने पत्रकारों से कहा की जो लोग सत्ता में नहीं है वे सत्ता में पहुंचने के लिए देश में दंगा करवा रहे है | सत्ता की छटपटाहट में कांग्रेस विधवा विलाप कर रही है | साध्वी ने कांग्रेस पर मुसलमानो को गुमराह करने का आरोप भी लगाया |