दिव्यांग बच्चों के लिए आगे आया हरिद्वार का व्योम फाउंडेशन


हरिद्वार(विकास चौहान): कई सामाजिक संगठनों द्वारा आजकल सामान्य बच्चों को सम्मानित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, मगर दिव्यांग बच्चों के लिए कुछ ही संगठन काम करते है। ऐसा ही एक संगठन है जिसका नाम है व्योम फाउंडेशन।


धर्मनगरी हरिद्वार में व्योम फाउंडेशन द्वारा तमाम प्रतिभाशाली दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सबसे पहले तो इन बच्चों से कई प्रतियोगिताए करवाई गई, खेलकूद, आर्ट आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुँची महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। संतोष चौहान ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है, बच्चे ईश्वर का रूप हैं, किसी भी रूप में उनकी सेवा ईश्वरीय उपासना के समकक्ष है। वही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि व्योम फाउंडेशन दिव्यांग बच्चों के शारीरिक व शैक्षिक विकास के लिए जो कार्य कर रहा है वो वंदनीय है।
श्री राम नाम विश्व बैंक के महामंत्री सुमित तिवारी व अखिलेश दुबे ने कहा की बच्चे देश व समाज का भविष्य हैं। दिव्यांग बच्चों की आंखों में भी कुछ हासिल करने की उमंग और सपने हैं। आवश्यकता है समाज उनके सपनो को पूरा करने की जिम्मेदारी ले।
व्योम फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने कहा की विशेष बच्चों के लिए स्थापित संस्था का मकसद आसपास के दिव्यांग बच्चों को इलाज और शिक्षा की विशेष और बेहतर सुविधा उपलब्ध करना है।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विभाष मिश्र, महामंत्री कामिनी शर्मा, प्रदीप पाल, रजनी पाल, नितिन कौशिक, अशरफ अब्बासी, प्रेम शर्मा, सुनील कुमार, रेखा कुमारी, डॉ पिंकी रावत, जसवंत राणा, मानसिंह, प्रवीण कुमार, इंद्रदेव, कुलदीप गवाड़ी, चंदन बिष्ट, मुस्कान, प्राची आदि उपस्थित रहे।