कनखल में हुए आशा रानी हत्याकाण्ड का खुलासा, करायेदार ही निकला हत्यारा


हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने 13 फरवरी को थाना कनखल में हुए आशा रानी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसमें उन्हीं के मकान में किराए पर रहने वाले एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 
आपको बताते चले कि गत 13 फरवरी को कनखल थाना क्षेत्र के पहाड़ी बाजार में 58 वर्षीय आशा रानी की दिन दहाड़े हत्या हो गयी थी। पुलिस ने करीब एक माह की कड़ी मशकत्त के बाद आाशा रानी के हत्यारे वीरेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ विष्णु को दिल्ली से धर दबोचा है। गिरफ्तार किया गया युवक कोई ओर नहीं आशा रानी के घर का किराएदार निकला। पुलिस ने अनुसार वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने यह हत्या
गहनों और नकदी के चक्कर की थी। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट की निशानदेही पर चुराए गये गहने भी बरामद कर लिए है। आज कनखल थाने में हुए खुलासे के दौरान मृतका के परिजनों ने एसएसपी से आरोपी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट को कड़ी सजा दिलाने की माँग।