हरिद्वार। कोरोना के संकट से जूझ रहे इस देश मे कई कर्मवीर ऐसे भी सामने आ रहे जो हर रोज एक नई मिसाल कायम कर रहे है। हरिद्वार की बात करे तो गंगा जमुनी तहजीब के इस नगर में कोई गरीबो को भोजन करा रहा है, तो कोई अपने स्तर से सड़को में आवारा पशुओ को चारा दे रहा है।
हरिद्वार नगर हमेशा से अपनी आवोभगत के लिए जाना जाता रहा है। मगर आज इस नगर का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना द्वारा पैदा गए इस संकट के समय कई कर्मवीर ऐसे भी सामने आए है जो किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यंहा के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल लेने जब हम पँहुचे तो ये कर्मवीर गरीब असहायों को भोजन कराते मिले। रमेश जोशी बिना किसी मदद के अपने स्तर से गरीब असहायों की सेवा व कोई भूख न सोये ऐसी कल्पना लिए ये लोग अपने कार्य मे लगे है |
वन्ही इंसान तो इंसान आवारा पशुओं के सामने भी भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। घरो होटलो व ढाबो के निकट चरने वालो इन पशुओ को भोजन नही मिल पा रहा है। इसको लेकर भी मुहिम शुरू हो चुकी है। लोगो ने प्रयास शुरू कर निरीह पशुओ को चारा उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है |
लॉक डाउन की इस स्थिति में इन कर्मवीरों का सामने आना एक सुखद अहसास है।
कोरोना उपडेट : गरीबो के भोजन साथ साथ पशुओं के चारे को आगे आये कर्मवीर