लॉक डॉउन से हरिद्वार में फसे यात्रियों की बस गुजरात और अन्य राज्यो को रवाना


हरिद्वार। कोरोना के चलते भारत सरकार द्वारा किये गए लॉक डॉउन के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में फसे देश के विभिन्न राज्यो के यात्रीयो को आज जिला प्रशासन की मदद से उनके घरो को रवाना किया गया। हरिद्वार में 2300 में से सबसे ज्यादा गुजरात के लगभग 1500 यात्री, यहाँ के होटल और धर्मशालाओं में फंसे है। आज दोपहर 52 यात्रियों के चेहरे पर अपने घर वापस लौटने की ख़ुशी अलग ही दिखाई दी। 
हरिद्वार में अभी भी विभिन्न होटल धर्मशालाओं में 2300 यात्री फंसे हुए है जिनमे से सबसे ज्यादा 1500 यात्री केवल गुजरात के है। आज सुबह 52 यात्रियों ने अपने खर्च पर एक निजी बस किराये पर ली और प्रशासन की परमिशन मिलने के बाद सभी दोपहर में हरिद्वार से रवाना हुए। गुजरात के अलग अलग जिलों से ये सभी यात्री 19 मार्च को हरिद्वार पहुंचे थे और अचानक हुए  लॉक डाउन के चलते यहाँ फंस गए। बस रवाना होते ही सभी यात्रियों के चेहरे पर यहाँ से निकलने की ख़ुशी अलग ही झलक रही थी। वही कुछ यात्री राजस्थान , उड़ीसा या अन्य राज्यों के भी है जो अभी भी हरिद्वार में फंसे है। उन्हें भी इंतजार है कि प्रशासन कब उन्हें यहाँ से निकालकर उनके घर तक पहुंचाए। 
हरिद्वार के जिला पर्यटन कार्यालय में प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है जहाँ से यात्री पास बनवाकर अपने अपने राज्यों को वापस लौटने के लिए कतारों में लगे दिखाई दिए। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल का कहना है कि धीरे धीरे व्यवस्था की जा रही है जो यात्री यहाँ फंसे है , उन्हें भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।