गंगा स्नान को हरकी पौड़ी पहुंचा गजराज,लॉक डाउन के शांत वातावरण में वन्य जीव कर रहें शहर का रूख,देखे वीडियो


हरिद्वार। धर्म व अध्यात्म की नगरी हरिद्वार में इन दिनों भक्तो की आमद नगण्य है।  हमेशा से ही गंगा स्नान व धर्मिक कर्मकांडो को लेकर यंहा की गलियां श्रृधालुओ से पटी रहती थी। मगर कोरोना के कारण सन्नाटे में पसर रही यंहा की सड़कों पर एक नया आतंक  नजर आ रहा है। लॉक डाउन के बाद यहाँ से सटे वन क्षेत्रों से निकल विशालकाय गजराज हो या अन्य चौपाये शाम ढलते ही नगर की ओर बढ़ चलते है।
अभी तक तो ये वन्य जीव शहर के अन्य आवासीय बस्तियों तक ही नजर आते थे, मगर कल देर रात की एक घटना ने आम लोगो के साथ ही वन महकमे को भी सकते में डाल दिया। जंहा किसी को उम्मीद नही थी वन्ही एक विशालकाय गजराज ने कल रात चहलकदमी कर सबकी नींद उड़ा दी। जी यह नजारा विश्व के प्रसिद्ध हरकी पौड़ी क्षेत्र का है। रात के गहरे सन्नाटे में यह गजराज यंहा के प्रमुख पोस्ट ऑफीस,नगर कोतवाली से होता हुआ हरकी पौड़ी के निकट पँहुच गया। अब इस घटना ने वन महकमे को भी सोच में डाल दिया है। इस पर डीएफओ हरिद्वार आकाश कुमार वर्मा का मानना है कि जंगल से निकलते ही मानवीय आवाजाही न होने के कारण ही ये आबादी में आ रहे है। इनकी रोकथाम के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन से भी संपर्क साधा गया है साथ ही समूचे स्टाफ को अलर्ट कर सघन पेटोलिंग के आदेश दिए गए है।


 


देखे वीडियो :—