हरिद्वार। कोरोना की जंग में साधु संत भी आगे आकर सरकार की मदद कर रहे है। हरिद्वार स्थित माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व् निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रूपए का दान दिया, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के हाथ में उन्होंने ये 51 लाख रुपया का चेक सौपा। महंत रविंद्रपुरी महाराज ने इससे पूर्व 11 लाख रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए थे और प्रशासन को 32 लाख रूपए के राशन के साथ ही रोजाना दो हजार पैकेट खाने भी वितरित कर रहे है। उनके इस सहयोग के लिए सरकार के प्रवक्ता व् शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आभार व्यक्त किया और बाकि साधु संतो से भी राज्य व् केंद्र सरकार की मदद करने की अपील की।
मॉं मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख