हरिद्वार। आज उतराचंल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार की एक बैठक होटल ली गरान्ड में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव धई जी ने सुनील अरोड़ा जी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक प्रारम्भ होने पर सबसे पहले सुनील अरोड़ा का स्वागत किया गया।तत्पश्चात सुनील अरोड़ा जी ने जिला की टीम की घोषणा की। सुनील अरोड़ा जी ने हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद पांघी जिला महामन्त्री श्री राम अरोड़ा एंव जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल पुरी जी को नियुक्त कियां सुनील अरोड़ा जी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एंव शुभकामनायें दी।
बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कर्ण मलहोत्रा, सुरेश कोचर, प्रदेश मंत्री बिमलेश आहूजा,राजू ओवराय, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल खुराना, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश मलहोत्रा, राजेश गुलाटी, शशि मन्चन्दा, सुनील तलवार, दुर्गेश खन्ना, संजय अरोड़ा, राजन सेठ, कुन्ज भसीन, नारायण आहूजा, दीपक टन्डन, मुकेश आहूजा आदि उपस्थित रहें।
सुनील ने सम्भाली उत्तराचंल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री की कमान